सवाई माधोपुर, 13 जुलाई। राजस्थान सरकार द्वारा बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के लिए पात्र विशेष योग्यजनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक आवेदक आगामी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र विशेष योग्यजन अपनी सुविधा के अनुसार एसएसओ पोर्टल अथवा एसजेएमएस एसडीएपी (मुख्यमंत्री स्कूटी योजना) आइकन के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं।

विभाग ने आवेदन प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी भी आवेदन पत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है अथवा आवश्यक दस्तावेजों की कमी रह जाती है, तो उसकी आक्षेप पूर्ति करना अनिवार्य होगा। आवेदक को यह आक्षेप पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद से 15 दिवस के भीतर पूर्ण करनी होगी। उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर आक्षेप पूर्ति नहीं की गई, तो संबंधित आवेदन को निरस्त भी किया जा सकता है। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को सुगम आवागमन के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story