मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन शुरू, 7 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर से शुरू है। पात्र अभ्यर्थी प्रतियोगी एवं प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए 7 अक्टूबर 2026 तक एसएसओ पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।

सवाई माधोपुर, 19 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 7 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिल सके।
उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रविन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर से प्रारम्भ हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थी 7 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं तथा सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
पात्र अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर CM Anuprati Coaching Scheme का चयन करना होगा। ड्रॉपडाउन में Student विकल्प चुनने के बाद निर्धारित विवरण भरकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए SSO Rajasthan Portal https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है।
विभाग के अनुसार योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले योजना से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की जानकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विभाग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
