आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का आह्वान — “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” से सशक्त होगा राष्ट्र
सवाई माधोपुर के बहरावंडा कलां में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन हुआ।

सवाई माधोपुर। खंडार विधानसभा क्षेत्र के बहरावंडा कलां में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें निवर्तमान सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” के संदेश के साथ यह सम्मेलन स्थानीय जनसमुदाय में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया। मंच से वक्ताओं ने इस अभियान को ‘स्थानीय औद्योगिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताते हुए कहा कि यह पहल “लोकल फॉर वोकल” के माध्यम से देश के छोटे उद्योगों और कारीगरों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस अवसर पर सामूहिक रूप से गीत का गायन भी किया गया। राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी चेतना से ओतप्रोत वातावरण में यह गायन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
इस सम्मेलन में खंडार विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र गोठवाल, खंडार पंचायत समिति प्रधान श्री नरेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक श्री बाबूलाल मीणा, जिला मंत्री श्री गंगाशंकर शर्मा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री जौनापुरिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा को पुनः जागृत करने का अभियान है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग का आग्रह करते हुए कहा कि यही राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि का मार्ग है।
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानहर घर स्वदेशीसुखबीर सिंह जौनापुरियाखंडार विधानसभाबहरावंडा कलांवंदे मातरम् 150 वर्षजितेंद्र गोठवालभाजपा सवाई माधोपुरलोकल फॉर वोकलस्वदेशी वस्तुएंआत्मनिर्भर भारत अभियानराजस्थान समाचारस्वदेशी सम्मेलनभाजपा कार्यक्रमसवाई माधोपुर न्यूज़Atmanirbhar Bharat CampaignSukhbir Singh JaunapuriaKhandar VidhansabhaBahrawanda KalanVande Mataram 150 yearsBJP RajasthanLocal for VocalSwadeshi MovementSawai Madhopur News

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
