रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे भारत विकास परिषद के रक्तदान प्रभारी मोहित मित्तल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपना 49वां रक्तदान करौली स्थित सरकारी अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज के लिए किया, जिससे समय पर रक्त उपलब्ध होने के कारण मरीज की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार, आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मोहित मित्तल ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से न केवल मरीज को जीवनदान मिला, बल्कि परिजनों को भी बड़ी राहत मिली। रक्त उपलब्ध होते ही परिजनों की आंखों में खुशी और भावनात्मक क्षण देखने को मिले।

मरीज के परिजनों ने मोहित मित्तल के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे संकट की घड़ी में मिला वरदान बताया। इस दौरान परिजनों ने स्वयं भी भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही।

मोहित मित्तल ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मोहित मित्तल भारत विकास परिषद के रक्तदान प्रभारी होने के साथ-साथ जीवन ज्योति फाउंडेशन एवं अग्रवाल समाज समिति के सक्रिय सदस्य भी हैं। वे लंबे समय से समाजसेवा और रक्तदान अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनका यह 49वां रक्तदान एक बार फिर समाज में सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story