स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल, सवाई माधोपुर में नवीन सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने बताया कि कक्षा 1 से 5 में प्रत्येक कक्षा में 40 सीट तथा कक्षा 6 से 9 में प्रत्येक कक्षा में 80 सीट उपलब्ध है। कक्षा 1 की समस्त 40 सीटों पर तथा कक्षा 2 से 9 की रिक्त उपलब्ध सीटों पर विद्यार्थियों को नियम अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

आयु सीमा और पात्रता संबंधी नियम

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 2 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु न्यूनतम 7 वर्ष होनी चाहिए। अन्य कक्षाओं में भी आयु की गणना इसी प्रकार की जाएगी। आयु की गणना में 31 मार्च को आधार माना जाएगा। पात्र इच्छुक छात्रों के अभिभावक विद्यालय समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित विद्यालय में ही जमा करवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया

प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों में स्वयं छात्र एवं माता-पिता के आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अध्ययनरत प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। प्रवेश के लिए 6 से 16 मार्च 2026 तक आवेदन भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश नीति के अनुरूप निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार 23 मार्च को चयनित छात्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 से 30 मार्च को चयनित छात्रों से प्रवेश फॉर्म भरवाकर 1 अप्रैल से नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

कक्षा 9 हेतु प्रवेश परीक्षा और उच्च माध्यमिक प्रवेश

कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए आवेदन 6 से 16 मार्च तक प्राप्त किए जाएंगे तथा 10 से 16 मार्च को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 18 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया अलग से जारी होगी। कक्षा 10 व 12 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियम अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। "प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी बबलू मीना से संपर्क किया जा सकता है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story