बौली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में मित्रपुरा तहसील स्तर पर टॉपर रहे छात्र युवराज वैष्णव को सम्मानित किया गया। पत्रकार मोहित बिंदल की ओर से छात्र को 5100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मोहित बिंदल ने बताया कि उन्होंने गत 26 जनवरी को घोषणा की थी कि मित्रपुरा तहसील क्षेत्र में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉपर रहने वाले विद्यार्थी को अपनी ओर से 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा के छात्र युवराज वैष्णव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद घोषणा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र को 5100 रुपए की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरारी लाल मीना ने छात्र युवराज वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि युवराज ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी युवराज से प्रेरणा लेकर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सोनीराम मीना, वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार जांगिड़, जीएसएस अध्यक्ष प्रभुलाल मीना, रोहित बिंदल, मन्नालाल जांगिड़, रमेश चंद शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने छात्र युवराज वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में तहसील स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले छात्र की उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story