केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर बीजी राम जी रखे जाने का विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय सवाई माधोपुर के सामने विरोध में धरना दिया। धरने पर सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष का कड़ा संदेश

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि - "मनरेगा कानून के साथ छेड़छाड़ की तो बर्दाश्त नहीं। मनरेगा पहले कानून था अब योजना बना करके सरकार ने उन गरीबों गांव के उन बेरोजगार लोगों का हक छिनने का प्रयास किया जा रहा है इसको कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी पहले कांग्रेस ने रोजगार की गारंटी दी थी अब उसे गारंटी को केंद्र सरकार विफल कर रही है।"

विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेतृत्व

धरने पर निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित थे:

  • महासचिव डॉक्टर सुमित गर्ग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, रामजीलाल बेरवा
  • पूर्व जिला महासचिव सोनिका शर्मा, पार्षद जिला प्रमुख सुदामा मीणा
  • प्रधान देव्पल मीणा, अजय शर्मा, राजेश पहाड़िया, ब्रजमोहन मीणा
  • हरिप्रसाद मीणा, दशरथ मीणा, प्यारेलाल शर्मा
  • पूर्व जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह राजावत, फारुख खान एवं सतीश श्रीवास्तव

मनरेगा कानून के साथ छेड़छाड़ की तो बर्दाश्त नहीं।

पहले कांग्रेस ने रोजगार की गारंटी दी थी अब उसे गारंटी को केंद्र सरकार विफल कर रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story