गंगापुर सिटी। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात में क्षेत्र की शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने और विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री से गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने तलावड़ा तहसील क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास पर भी जोर देते हुए भाजपा नेता मनोज कुनकटा को सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की ताकत से संकल्प पत्र के सभी वादे धरातल पर उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना सरकार का लक्ष्य है, जनसेवा में समर्पित रहना धर्म है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार का संकल्प है।

भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिला और इस बैठक से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story