गंगापुर सिटी। राजस्थान सरकार के सफलतम और गौरवमयी दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को जयपुर बाइपास स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

मानसिंह गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दिशा में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और इस बात पर जोर दिया कि सुशासन पखवाड़ा को एक जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में सफल बनाया जाए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया। जिला स्तर, विधानसभा स्तर और मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार की गई और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसमें जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला संयोजक जमना लाल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, उदय सिंह गुर्जर, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, तलावड़ा मण्डल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, रामभरोसी वैष्णव, हरिओम पटेल, कमलेश महावर, वेदप्रकाश शर्मा, हरिकेश गुर्जर, वेद सोनवाल, सारांश जैन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पार्टी की पूरी टीम समर्पण और उत्साह के साथ सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने और प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम नागरिक तक सुनिश्चित करने में जुटेगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story