भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े जनप्रतिनिधि
भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की माताजी संपत्ति देवी की श्रद्धांजलि सभा में गृह राज्य मंत्री, पूर्व सांसद सहित कई लोग पहुंचे।

तस्वीर में अहमदपुर गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मानसिंह गुर्जर और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद नजर आ रहे हैं।
भाजपा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की माताजी स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी के निधन के बाद उनके पैतृक गांव अहमदपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विजय सिंह बैसला, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष करौली गोवर्धन सिंह जादौन सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय संपत्ति देवी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व ग्रामीण मंडल महामंत्री विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अहमदपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति ने स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
