भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी की श्रद्धांजलि सभा ग्राम अहमदपुर (गंगापुर सिटी) स्थित उनके निवास पर आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सवाई माधोपुर जिला कलक्टर कानाराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, गंगापुर सिटी एसडीएम बृजेन्द्र मीना, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, समाजसेवी हाकिम बैंसला, अशोक धावाई, सोनू गुर्जर पहलवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी का स्नेह, सहयोग और सांत्वना उनके परिवार के लिए संबल बनी है।

स्वर्गीय श्रीमती संपत्ति देवी की श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना को दर्शाया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story