राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी फलोदी, सवाई माधोपुर में 18 अगस्त को मनोरोग एवं नशामुक्ति कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. चंदन मीणा अपनी सेवाएं देंगी।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चंद्रवंशी ने बताया कि कैंप में नींद नहीं आना, उदासीनता, काम में मन नहीं लगना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना, बार-बार हाथ धोना, बहुत ज्यादा बातें करना, घबराहट होना, मंदबुद्धि, सिर दर्द और माइग्रेन आदि लक्षणों से संबंधित मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवा दी जाएगी।

इसके साथ ही शराब, गुटका, स्मैक, गांजा इत्यादि नशे छुड़ाने की दवा भी दी जाएगी। कैंप का उद्देश्य मनोरोग और नशामुक्ति से संबंधित मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।

भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14416 / 18008914416 पर मनोरोग और नशामुक्ति संबंधित परामर्श एवं काउंसलिंग ली जा सकती है। 18 अगस्त को आयोजित होने वाला यह कैंप संबंधित मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श और दवा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story