मनीष का 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
हिंडौन सिटी के छात्र मनीष दिल्ली के थ्यागराज स्टेडियम में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, चयन के बाद विद्यालय में खेल प्रेमियों ने किया सम्मानित।

हिंडौन सिटी के सूरौठ स्थित विद्यालय में सॉफ्टबॉल खिलाड़ी मनीष के राजस्थान टीम में चयन होने पर प्रधानाध्यापक सुमेर सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का दृश्य।
हिंडौन सिटी। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष आयुवर्ग सॉफ्टबॉल (छात्र-छात्रा) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य स्तरीय खिलाड़ी दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में सूरौठ क्षेत्र के बंजारों का पूरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र मनीष का चयन राजस्थान टीम में होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मनीष की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए वक्ताओं ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
दिल्ली के थ्यागराज स्टेडियम में मचेगा धमाल
जानकारी के अनुसार राज्य टीम आगामी 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली के थ्यागराज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इससे पूर्व खिलाड़ियों का चयन परीक्षण 28 व 29 मार्च को तथा प्रशिक्षण शिविर 30 मार्च से 13 अप्रैल तक राजसमंद जिले के सोनियाणा (कुम्भलगढ़) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 14 अप्रैल को शिविर स्थल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
मनीष के चयन पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ के प्रिंसिपल सोहन जी, व्याख्याता लक्ष्मण सिंह, शारीरिक शिक्षा व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत, राजेश सहारिया, शारीरिक शिक्षक देवीसहाय शर्मा, योगेन्द्र सिंह, शामिंदर सिंह, गुरमीत सिंह सहित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
