सवाई माधोपुर जिले में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं के बीमा का काम तेजी से जारी है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में 39 हजार 410 पशुओं के बीमे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 31 अगस्त 2026 तक 25 हजार 826 पशुओं का बीमा किया जा चुका है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि योजना के तहत पशुओं का निःशुल्क बीमा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। जिले को कुल 39 हजार 410 पशुओं के बीमे का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसमें 4044 गौवंश, 12 हजार 978 भैंस, 8 हजार 802 बकरी, 11 हजार 768 भेड़ एवं 1 हजार 818 उष्ट्रवंश के बीमे का लक्ष्य शामिल है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत पशुओं के बीमा का कार्य 1 दिसम्बर, 2025 से प्रारम्भ किया गया था। 31 अगस्त 2026 तक जिले में 35 हजार 334 पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि 31 हजार 433 पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसी अवधि तक 25 हजार 826 पशुओं का बीमा किया गया।

योजना के तहत बीमित गाय, भैंस अथवा ऊंट की किसी कारण मृत्यु होने पर राज्य सरकार की ओर से पशुपालक को 40 हजार रुपये तथा प्रत्येक भेड़ अथवा बकरी के लिए 4 हजार रुपये की बीमा राशि का प्रावधान है। अब तक बीमित 581 पशुओं की मृत्यु पर नियमानुसार क्लेम पारित किया जा चुका है।

इसी क्रम में खण्डार के पशुपालक रामकन्या माली की मृत बीमित गाय पर 36 हजार रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया। बीमा राशि मिलने पर रामकन्या माली ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। योजना के तहत निःशुल्क पशु बीमा और क्लेम भुगतान से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य जारी है।


Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story