गंगापुर, राजस्थान: श्री श्याम मंदिर कुशालगढ़ के वाचनालय के सामने मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में “आई लव गंगापुर सिटी” सेल्फी पॉइंट का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के संयोजक विजय कोयल ने बताया कि यह पहल गंगापुरवासियों में शहर के प्रति प्रेम और जुड़ाव को प्रकट करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, और कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, सभापति नगर परिषद ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के समय अतिथियों ने श्याम बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके पश्चात फीता काटकर सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेल्फी पॉइंट शहरवासियों को अपने शहर के प्रति प्रेम प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है।

सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा संस्थान ने बाबा श्याम के दरबार में इस सेल्फी पॉइंट को स्थापित कर शहरवासियों को विशेष स्थान प्रदान किया है। उन्होंने संस्थान की सामाजिक पहल और दूरदर्शिता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा पहले ही पुष्पक विमान, गो एंबुलेंस और बॉडी फ्रीज़र आइसोलेशन जैसी सेवाएं शहरवासियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भाजपा जिला महामंत्री विनोद अटल और समाजसेवी हेमंत शर्मा ने भी अपने संबोधन में इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि गोपीनाथ चर्चित ने अपनी कविता “अब विशाल हमारा गंगापुर……” प्रस्तुत कर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मदन रावत एवं धनेश शर्मा ने किया, जबकि संयोजक विजय गोयल ने अपने भाषण में कहा कि देश और शहर के प्रति प्रेम हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसी भाव को ध्यान में रखते हुए यह सेल्फी पॉइंट शहरवासियों के लिए समर्पित किया गया है। अध्यक्ष प्रमोद मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण के अवसर पर सहयोगी अंकित गोयल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विनोद अटल, समाजसेवी हेमंत शर्मा, संस्थान अध्यक्ष प्रमोद मोदी, संयोजक विजय गोयल, आलोक मालधनी, विनोद गुप्ता, विमल पारले, डॉ. राहुल गुप्ता, दिनेश करणपुर, संतोष बंसल, जीतू सर्राफ, महेश आरेड्या, शिवचरण बीओबी, अरविंद तिवाड़ी, योगेश वीवो, मुकेश गोरधनपुर, अंकित गोयल, देवेश पीतलिया, सुनील मित्तल, मदन रावत, महेश सर्वेयर, राधारमन शर्मा, मुकेश बारदाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, पार्षद ओमप्रकाश कटारिया, गिर्राज रौसी, कुसुमलता, रमेश पट्टी, मुकेश गुप्ता, अशोक बंसल, ओमप्रकाश पीएनबी, सुरेंद्र विजयवर्गीय, लायन आशीष शर्मा, संतोष मेडी, पंकज मंगलम, कुंदन नमकीन, प्रसन्न सुराणा, कमलेश खिदरपुर, राजेंद्र दुसाद, गोपीनाथ चर्चित, राजेंद्र खारवाल, डॉ. अनिल टोडवाल, मनीष सिराधना, राहुल गुप्ता, मयंक शर्मा सहित अनेक शहरवासी उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल शहरवासियों को अपनी पहचान और शहर के प्रति प्रेम दिखाने का मंच प्रदान करती है, बल्कि मानव सेवा संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और दूरदर्शिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story