फर्जी PHED AEN बनकर 28 हजार की साइबर ठगी, मलारना डूंगर पुलिस ने पूरी राशि लौटाई
फर्जी पीएचडी एईएन बनकर 28 हजार की साइबर ठगी के मामले में मलारना डूंगर पुलिस ने पूरी राशि होल्ड कराकर परिवादी को रिफंड करवाई।

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवादी तुलसीराम मीना के खाते से ठगी गई 28,000 रुपये की पूरी राशि वापस रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठगों ने पीएचडी विभाग का फर्जी एईएन बनकर परिवादी से 28,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी।
यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार मीना, सीओ शहर, सवाई माधोपुर के सुपरविजन में की गई। थाना मांगेलाल यादव, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना के अनुसार, दिनांक 25/01/2025 को परिवादी श्री तुलसीराम मीना पुत्र श्री हनुमान मीना निवासी पीपलवाडा नदी, थाना मलारना डूंगर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने पीएचडी विभाग का फर्जी एईएन बनकर उससे कुल 28,000 रुपये की राशि हड़प ली।
शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस थाना मलारना डूंगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया। पुलिस की कार्रवाई से परिवादी से ठगी गई कुल 28,000 रुपये की राशि होल्ड करवाई गई। इसके बाद संदिग्ध खातों से होल्ड करवाई गई राशि में से 28,000 रुपये परिवादी के खाते में वापस रिफंड करवाए गए।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। टीम में श्री मांगेलाल, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी तथा श्री राजेश कुमार, कांस्टेबल 1630 शामिल रहे। साइबर ठगी की पूरी राशि वापस रिफंड होने से परिवादी को राहत मिली।
पुलिस की यह कार्रवाई ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिलने के बाद बैंकिंग चैनल के माध्यम से राशि को समय रहते होल्ड करवाने और परिवादी को वापस रिफंड कराने की प्रक्रिया में त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
