दिनांक 11.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार आईपीएस के निर्देशन तथा श्री विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर व श्री उदयसिंह मीना वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय स०मा० द्वारा चलाये जा रहे अवैध खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान के मध्येनजर यह कार्यवाही की गई।


कार्यवाही का विवरण

आईसी थानाधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर श्री फततेलाल उ०नि० के द्वारा अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 04 ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी बनास से भरी हुयी को सलाम पहलवान के प्लांट भूखा रोड मलारना डूंगर से जप्त किया गया


दर्ज मुकदमा एवं वर्तमान स्थिति

  • ट्रेक्टर चालकों / मालिकों के विरूद्ध मुकदमा नं. 33/26 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
  • "चारों ट्रेक्टरो के चालक मौके से अंधेरा होने से भागने में सफल हो गये।"
  • मुकदमा हाजा के मुल्जिमो की तलाश जारी है।

पुलिस कार्यवाही टीम का विवरण

  1. श्री फत्तेलाल उ०नि० थाना मलारना डूंगर
  2. श्री प्रतिपाल एएसआई थाना मलारना डूंगर
  3. श्री बनवारीलाल हैडकानि 364 थाना मलारना डूंगर
  4. श्री राजेश कानि 1630 थाना मलारना डूंगर
  5. श्री वीर सिंह कानि 1162 थाना मलारना डूंगर
  6. श्री मुरारीलाल कानि 998 थाना मलारना डूंगर
  7. श्री भरतलाल कानि 1354 थाना मलारना डूंगर

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story