विशेष अभियान और निर्देशन

वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी, साईबर अपराध, मादक पदार्थ व फायर आर्म्स के विरूद्ध दिनांक 05.01.2026 से 05.03.2026 तक 02 माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री अनिल कुमार आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में व श्री विजयसिंह आरपीएस, अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री उदय सिंह आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्यवाही की गई।


न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही

श्री राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में श्री समय सिह एएसआई मय टीम द्वारा दिनांक 17.02.2026 को माननीय न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौली के प्रकरण संख्या 78/17 "सरकार बनाम मोहम्मद असफाक" में वांछित चल रहे दो स्थाई वारण्टी को गिरफतार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • 1. मोहम्मद असफाक खान पुत्र श्री गफूरा खान जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी मदरसा के पास प्रेमनगर थाना उधोग नगर कोटा शहर
  • 2. श्रीमति विस्मिल्ला पत्नि श्री गफुरा खान निवासी मदरसा के पास प्रेमनगर थाना उधोग नगर कोटा

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

  • श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी, पुलिस थाना मलारना डूंगर
  • श्री समय सिह स०उ०नि०
  • श्री केदार कानि 1138
  • श्रीमति भगवानी महिला कानि 98
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story