मलारना डूंगर पुलिस ने स्थाई वारण्टी मुकेश मीना को किया गिरफ्तार
सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बौली न्यायालय के प्रकरण में फरार आरोपी पकड़ा गया।

श्री अनिल कुमार बेनीवाल आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। श्री विजय सिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह मीना आरपीएस वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में लखमीचंद स०उ०नि० मय टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 को कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
"माननीय न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौली के प्रकरण संख्या 45/24 सरकार बनाम हरकेश में वांछित चल रहे स्थाई वारण्टी मुकेश मीना पुत्र श्री भोलाराम मीना उम्र 36 साल निवासी शिवराम कालौनी दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व को गिरफतार किया गया।"
अभियुक्त की पहचान
- नाम: मुकेश मीना
- पिता का नाम: श्री भोलाराम मीना
- उम्र: 36 साल
- पता: निवासी शिवराम कालौनी दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास जयपुर थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व
पुलिस टीम के सदस्य
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे:
- श्री राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी, पुलिस थाना मलारना डूंगर
- श्री लखमीचंद स०उ०नि०
- श्री केदार कानि 1138
- श्री नेत्रपाल सिह कानि 72
- श्री विनोद कानि 1519

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
