सवाई माधोपुर। जिले में अवैध खनन और बजरी परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने मलारना डूंगर क्षेत्र में एक प्रभावशाली अभियान चलाया। श्री अनिल कुमार आईपीएस, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में यह अभियान श्री विजय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, व श्री उदय सिंह मीना, वृत अधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान, थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर श्री राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्यरत टीम ने अवैध बजरी परिवहन के मामलों में सक्रिय रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा संख्या 262/25 के तहत धारा 303 (2) बीएनएस और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: श्री शिवराम पुत्र रामधन मीना (29 वर्ष), श्री रमेश पुत्र हरिनारायण मीना (51 वर्ष), और श्री सत्यनारायण उर्फ सत्या पुत्र सीताराम मीना (33 वर्ष), सभी निवासी रामडी, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर।

टीम में शामिल अधिकारियों में श्री राजेश कुमार, पुलिस निरीक्षक थाना मलारना डूंगर; श्री जितेन्द्र, एएसआई थाना मलारना डूंगर; श्री रमेश और श्री देउराम, कानिस्टर क्रमांक 107 और 1558, थाना मलारना डूंगर शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार ने कहा कि अवैध खनन और बजरी परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और जिले में इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि प्रशासन और पुलिस अवैध खनन के खिलाफ गंभीर हैं और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह अभियान न केवल अवैध खनन पर अंकुश लगाने में कारगर साबित हुआ, बल्कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतत निगरानी व तत्परता को भी दर्शाता है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story