अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को नई दिल्ली में महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर संसद घेराव एवं विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर प्रभार क्षेत्र की प्रभारी वंदना मीणा के नेतृत्व में भरतपुर प्रभार क्षेत्र और गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की जोरदार मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने "नारी शक्ति में है दम, लेकर रहेंगे आरक्षण" और "महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो" जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के माध्यम से महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर प्रभार क्षेत्र की प्रभारी वंदना मीणा ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण केवल महिलाओं का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस देशभर की महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करते हुए महिला आरक्षण को जल्द लागू कराने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

वंदना मीणा ने बताया कि भरतपुर प्रभार क्षेत्र और गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और अपने हक़ के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण लागू होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। संसद घेराव और प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story