खंडार: मदरूप सिंह गुर्जर बने शिक्षक संघ के नए ब्लॉक अध्यक्ष
संगठनात्मक मजबूती के लिए हुई नियुक्ति, जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर उठाएंगे शिक्षकों और शिक्षार्थियों की समस्याएं।

तस्वीर में शिक्षक संघ के बैनर के आगे माला पहने नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी खड़े हैं।
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की संगठनात्मक गतिविधियों को खंडार ब्लॉक में मजबूती देने के लिए मदरूप सिंह गुर्जर को खंडार ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा एवं पूर्व प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री अर्जुनलाल बैरवा की अनुशंषा पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने उनकी नियुक्ति की।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मदरूप सिंह गुर्जर को खंडार ब्लॉक की कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की मजबूती के साथ शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
मदरूप सिंह गुर्जर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, उनके अधिकारों की पैरवी करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, जिला सभाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, जिला संरक्षक महावीर सोनी, जिला संगठन मंत्री मानसिंह मीना, ब्लॉक अध्यक्ष जहीर अली, पिंकेश बैरागी, विजेंद्र फागना, मोहन मेरोठा, रणवीर बैरवा, रामवीर गुर्जर, बलराम गुर्जर, रोबिन सिंह, विनोद कुमार बेवरवाल, बृजेश बैरवा, मुकेश बैरवा, प्रधान गुर्जर, राजेंद्र चौधरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने अब खंडार ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने और शिक्षक-शिक्षार्थी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
