गंगापुर सिटी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मानसिंह गुर्जर की पूजनीय माताजी, स्वर्गीय श्रीमती सम्पति देवी के निधन पर ग्राम अहमदपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने स्वर्गीय श्रीमती सम्पति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्नेह, त्याग, संस्कार और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं तथा उनके आदर्श सदैव परिवार और समाज को प्रेरणा देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती सम्पति देवी का स्नेह, सादगी एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, पंचायत समिति प्रधान श्रीमती मंजू गुर्जर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बृजलाल डिकोलिया, जिला महामंत्री श्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण धाकड़, मंडल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास, श्री जमनालाल वैष्णव, श्री मनोज बंसल, श्री ओमी कटारिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वैष्णव, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष श्री पुखराज सलेमपुर, मंडल महामंत्री श्री लक्ष्मण जाट, श्री भीम सिंह जाट (वजीरपुर), श्री मुकेश शर्मा, श्री रामभरोसी वैष्णव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्रीमती सम्पति देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मानसिंह गुर्जर ने इस कठिन समय में ग्राम अहमदपुर स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों द्वारा व्यक्त की गई आत्मीय संवेदनाओं, स्नेह और सहयोग से परिवार को मानसिक संबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिला यह अपनापन सदैव स्मरणीय रहेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story