मां गुमानो बिजासनी देवी सेवा समिति की बैठक में 21वीं पदयात्रा की जिम्मेदारियां तय
गंगापुर सिटी में मां गुमानो बिजासनी देवी सेवा समिति की संयुक्त बैठक में 21वीं पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। गोपाल सोनी को यात्रा संयोजक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित समिति कार्यालय में माँ गुमानो बिजासनी देवी सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य भक्तगण दिखाई दे रहे हैं।
मां गुमानो बिजासनी देवी सेवा समिति करनपुर वाली, गंगापुर सिटी की कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल और सलाहकार मंडल की संयुक्त बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21वीं पदयात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां सर्वसम्मति से तय की गईं।
समिति के महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा ने बताया कि बैठक की शुरुआत माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से गोपाल सोनी को 21वीं पदयात्रा का यात्रा संयोजक बनाया गया।
बैठक में विष्णु गुप्ता करणपुर को भोजन संयोजक, विनोद बंसल व दीपक शर्मा को चाय, नरेंद्र शर्मा पप्पू गुरु को रथ, दिनेश धौलेटा को वित्त, पंडित मुरारीलाल को रथ का सारथी, महेश शर्मा छोटी उदेई को भोजन वितरण और दिनेश चूड़ी को वाहन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार कुंज बिहारी व नवनीत बंसल को जल, डॉ. विजेंद्र गुप्ता व डॉक्टर मुकेश गुप्ता को चिकित्सा, ब्रह्मप्रकाश व रमेश सेन को पूजन, उद्देश्य गुप्ता को प्रचार-प्रसार तथा दीपक व भोला को ध्वजवाहक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान पदयात्रा को भव्य बनाने के साथ यात्रियों की सुविधा के अनुरूप इसे सरल बनाने को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और सुझाव दिए। व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।
बैठक में धीरेंद्र शर्मा, त्रिलोक मुद्गल, कैलाश छावा, हरकेश पटवारी, घनश्याम गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, राजेंद्र खिरखिडा, मुकेश लाइट, सतीश जोशी, प्रदीप सैनी, ओमप्रकाश गुप्ता, गोविंद प्रसाद बंसल, धर्मेंद्र राजावत, दिलीप कुड़गांव, रामावतार गुप्ता, ओमप्रकाश एसडीआई, हरिचरण गुप्ता, जगदीश बर्रिया, मुरारी लाल शर्मा, श्याम रोधई, रमेश मांच आदि भक्त उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
