सवाई माधोपुर: पुलिस थाना मानटाउन की टीम ने विदेश से लौटते ही लुकआउट सर्कुलर के तहत स्थाई गिरफ्तारी वारंट में नामजद अभियुक्त इफरोज खान को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री अनिल कुमार IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजयसिंह मीना आरपीएस और वृत्ताधिकारी वृत्त शहर श्री उदयसिंह मीना आरपीएस के सुपरविजन में की गई।

मामला पुलिस थाना मानटाउन के मुकदमा संख्या 242/2024 का है, जिसमें 85, 316(2) बीएनएस और मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत अभियुक्त इफरोज खान, पुत्र हनीफ खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी दोवड़ा कला, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर, के खिलाफ मामला दर्ज था। आरोपी, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले जेदाह (सऊदी अरब) चला गया था।

अदालत द्वारा दिनांक 09-01-2025 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आरोपी के विदेश जाने की संभावना को देखते हुए अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर के माध्यम से इंटरपोल के जरिए लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया।

अभियुक्त इफरोज खान 19-12-2025 को मुंबई एयरपोर्ट पर जेदाह से अपने पिता की मृत्यु के कारण लौटे। इमिग्रेशन अधिकारी द्वारा पुलिस थाना मानटाउन को सूचना दी गई और आरोपी को नजदीकी पुलिस थाना सहार, मुंबई को सौंपा गया। पुलिस थाना मानटाउन की विशेष टीम ने तत्काल मुम्बई रवाना होकर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलवे कोर्ट, अंधेरी में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आज प्रातः पुलिस थाना मानटाउन लाया गया।

अभियुक्त के खिलाफ 15-07-2024 को उसकी पत्नी ने दहेज की मांग और विदेश में गैरकानूनी तरीके से तीन बार तलाक लिखने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच में अपराध प्रमाणित पाते हुए स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तारी की और अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

इस कार्यवाही में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक बनयसिंह, और टीम सदस्य संजयसिंह, बुद्धि प्रकाश, जगदीश शामिल रहे। यह गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता और कानूनी प्रक्रिया की प्रभावशीलता का उदाहरण है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story