सवाई माधोपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में ‘लोकमंथन 2026’ के अंतर्गत ‘हम भारत के लोग’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकदेवताओं पर प्रश्नोत्तरी, भारतीय संस्कृति और राजस्थान के इतिहास पर भाषण तथा राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गिर्राज प्रसाद मीणा एवं गिरधारी लाल शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सोनी ने विद्यार्थियों से सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा ने ‘हम भारत के लोग’ थीम की प्रासंगिकता बताते हुए भारत की विविधतापूर्ण लोक संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के लोकदेवताओं एवं लोकदेवियों पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और राजस्थान के इतिहास पर भाषण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। विद्यार्थियों ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथम्भौर दुर्ग एवं रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व की जानकारी भी साझा की। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रिया मित्तल ने किया, जबकि प्रीति मीणा ने कार्यक्रम स्थल की सजावट की जिम्मेदारी निभाई। समापन पर जयप्रकाश जैलिया एवं सौरभ कुमार मीणा ने आभार व्यक्त किया।

‘लोकमंथन 2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को समझने, उनका सम्मान करने तथा भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story