चित्तौड़गढ़, 25 दिसंबर 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव तथा स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला 26 दिसंबर को दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर अपराह्न 3:15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे अपराह्न 3:20 बजे रवाना होकर सांवरिया सेठ मंदिर पहुँचेगे।

सांवरिया सेठ मंदिर में श्री बिरला 4:10 बजे दर्शन करेंगे और इसके पश्चात मंदिर से प्रस्थान कर सायं 4:50 बजे सर्किट हाउस चित्तौड़ पहुंचेगे। इसी दिन सायं 5:30 बजे शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 23 दिसंबर से चल रहे राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में भाग लेने की उनकी पुष्टि की गई है।

इसके बाद, सायं 6:15 बजे ओम बिरला इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष सायं 7:30 बजे चित्तौड़गढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर रात 10:00 बजे कोटा पहुँचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

ओम बिरला के इस दौरे का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय स्वदेशी उत्पादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है, बल्कि स्थानीय जनता से संवाद और उनके विकास कार्यों का निरीक्षण करना भी है। उनके दौरे से चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story