इंदौर स्थित संगीत कला अकादमी, विजय नगर में 23 एवं 24 मई 2026 को आयोजित लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के 9वें मल्टीपल कन्वेंशन “उर्विश 2026” में सेवा, नेतृत्व और संगठनात्मक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिला। देशभर से पहुंचे हजारों लायन सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक, मानवीय और संगठनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों और क्लबों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लायन विवेक कुमार मीना एडवोकेट, रीजन चेयरपर्सन को “आउटस्टैंडिंग रीजन चेयरपर्सन – मल्टीपल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें लायंस इंटरनेशनल में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, सक्रिय नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण तथा सेवा प्रकल्पों के प्रभावी संचालन के लिए प्रदान किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर, नेत्र चिकित्सा सहायता, पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंदों को सहयोग, युवा जागरूकता कार्यक्रम तथा सदस्यता विस्तार अभियान सहित अनेक सामाजिक एवं मानवीय सेवा परियोजनाओं का सफल संचालन किया।

कन्वेंशन “उर्विश 2026” का आयोजन मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह, मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी लायन सुनील अरोड़ा एवं मल्टीपल काउंसिल ट्रेज़रर लायन सुधीर जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की गरिमामयी उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। इनमें PMJF Lion विजय अग्रवाल (District Governor 3233C), एमजेएफ Lion सुधीर बाजपेयी (District Governor 3233E-1), MJF Lion रामकिशोर गर्ग (District Governor 3233E-2), MJF Lion अनिल खंडेलवाल (District Governor 3233G-1) तथा MJF Lion प्रवीन विशिष्ठ (District Governor 3233G-2) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन अध्यक्ष लायन कुलभूषण मित्तल के इंटरनेशनल डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचन को मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया। विभिन्न प्रांतों के लायन क्लबों द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया, जिसे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

एफवीडीजी एमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने भी मल्टीपल उर्विश कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया तथा डिस्ट्रिक्ट का नेतृत्व करते हुए बैनर परेड का संचालन करवाया। वहीं लायन विवेक कुमार मीना एडवोकेट ने रीजन स्तर पर क्लबों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सेवा कार्यों को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में कई क्लबों ने मिशन 1.5 के अंतर्गत सदस्यता वृद्धि एवं सेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विशेष सराहना की।

मल्टीपल अवॉर्ड्स कमेटी चेयरपर्सन लायन सुमेर जैन एवं अंजना जैन ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने “वी सर्व” की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लायन विवेक कुमार मीना एडवोकेट का चयन उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रभावशाली नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कन्वेंशन “उर्विश 2026” के दौरान व्यक्तिगत, क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर पर अनेक पुरस्कार वितरित किए गए। मिशन 1.5 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन की जानकारी रीजन सेक्रेटरी धर्मेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने दी। यह आयोजन लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 की सेवा, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने वाला साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story