गंगापुर सिटी। 6 दिसंबर को लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन 11 द्वारा रीजन चेयरपर्सन एडवोकेट विवेक कुमार मीना के नेतृत्व में गंगापुर सिटी से सवाई माधोपुर तक भव्य और ऐतिहासिक कार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और जन-जागरूकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण रैली में रीजन सेक्रेटरी एडवोकेट धर्मेंद्र गुप्ता, जोन चेयरपर्सन एवं संयोजक आनंद गोयल, आलोक मालधनी और डॉ. क्षितिज गुप्ता ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। रैली के दौरान रीजन 11 के अंतर्गत विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए उपस्थित हुए। इस अवसर पर लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष अशोक गोयल, संरक्षक एडवोकेट विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, लायंस क्लब गंगापुर सिटी के अध्यक्ष मुकेश लोहा, सचिव धीरज लेक्चरर, लायंस क्लब सार्थक के अध्यक्ष डॉ. अनिल टोडवाल, सचिव पवन गुप्ता एमआर, लायंस क्लब दिशा के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, सचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, लायंस क्लब बोली के अध्यक्ष प्रहलाद सैनी और लायंस क्लब समर्पण के अध्यक्ष प्रदीप सोनी सहित रीजन पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जैमिनी, मुकुल खूटामार तथा लगभग 20 अन्य सदस्यों ने रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रैली के दौरान सभी वाहनों ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े संदेशों को बैनर और पोस्टर के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया। तत्पश्चात, दल ने रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आयोजन किया, जहां प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के महत्व को समझते हुए "प्रकृति बचाओ, पर्यावरण बचाओ" का संदेश दिया।

रीजन चेयरपर्सन एडवोकेट विवेक कुमार मीना ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के तत्वावधान में रीजन 11 द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक कार रैली और जंगल भ्रमण कार्यक्रम समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर निरंतर पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान करता रहेगा। इस रैली ने न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक चेतना को भी प्रबल किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story