गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग। लायंस क्लब गरिमा की वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार शाम अग्रवाल भवन ट्रस्ट, गंगापुर सिटी में होली मिलन समारोह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणपति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात लायन मनीषा गोयल द्वारा गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।

नई कार्यकारिणी का गठन और पदाधिकारियों का चयन

कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए लायंस क्लब गरिमा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से लायन ओम प्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर लायन सचिन बंसल प्रथम उपाध्यक्ष, लायन शशिकांत शुक्ला द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन वीरेंद्र कुमार आर्य सचिव, लायन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल सह-सचिव, लायन आलोक मित्तल कोषाध्यक्ष तथा लायन विश्वनाथ गोयल सह-कोषाध्यक्ष चुने गए।

विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन

साथ ही लायन पंकज कुमार गुप्ता को प्रशासक, लायन कृष्ण कुमार मित्तल को क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन, लायन अमित गोयल को चेयरपर्सन, लायन बासुदेव बंसल को मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन, लायन अंकुश सिंघल को सर्विस चेयरपर्सन, लायन मनीष अग्रवाल को लियो क्लब एडवाइजर, लायन विजेंद्र सिरोहिया को टेल ट्विस्टर, लायन सोमव्रत अग्रवाल को टेल टेमर तथा लायन डॉ. आशीष कुमार शर्मा को क्लब प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

संचालक मंडल एवं भविष्य का संकल्प

संचालक मंडल में लायन सौरभ बरड़िया, लायन मुकेश राजाराम मीना, लायन कृष्ण कुमार गोयल, लायन विमल अग्रवाल, लायन विनोद खंडेलवाल, लायन अतुल डंगायच एवं लायन मनीष गोयल को शामिल किया गया। लायंस क्लब गरिमा के सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन ओम प्रकाश अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए "आगामी वर्ष में क्लब की प्रतिष्ठा के अनुरूप सेवा कार्यों के नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया।"

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story