लायंस क्लब गंगापुर सिटी द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रीको औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पीपल एवं बरगद के करीब 50 वृक्ष लगाए गए। लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए लायंस क्लब ने अपने सदस्यों की एक टीम भी गठित की।

कार्यक्रम के संयोजक विष्णु अग्रसेन ट्रेडर्स, मुकेश लोहे वाले और सतीश चंद्र गुप्ता रहे। क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (अकाउंटेंट) ने लगाए गए वृक्षों के स्वस्थ रूप से विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा तथा क्लब ने 500 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है।

क्लब के सेक्रेटरी अवध बिहारी गुप्ता ने कहा कि लगाए गए वृक्षों की समय-समय पर देखरेख की जाएगी, ताकि वे पूरी तरह विकसित हो सकें। मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. अनुज शर्मा, राधेश्याम विजय वर्गीय, दीनदयाल गुप्ता, कैलाश मंगलम, सुरेंद्र मित्तल, राजू बीआर मेडिकल एवं औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया और लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने आगामी समय में 500 वृक्ष लगाने के अपने संकल्प को दोहराया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story