लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हर माह सेवा का संकल्प
लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने नई अनाज मंडी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें मधुमेह, ब्लड प्रेशर और वजन जांच की गई।

तस्वीर में लायंस क्लब गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान नई अनाज मंडी परिसर में एकत्रित हुए क्लब के सदस्य और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत 19 जुलाई 2026 को नई अनाज मंडी परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर जांच के साथ वेट मशीन द्वारा वजन माप की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर प्रातः 6:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें संयोजक सुनील गुप्ता डायग्नोस्टिक सेंटर वाले एवं अंकित सिंगल के संयोजन में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट ने बताया कि इस वर्ष हर माह अनदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के secretary अवध बिहारी गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब का परमानेंट प्रोजेक्ट श्याम बाबा के मंदिर के पास स्थित पक्षी घर में नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन पक्षियों के लिए चुग्गा डालने का कार्यक्रम किया जाता है।
मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अवसर पर क्लब से शिवरतन अग्रवाल सभापति नगर परिषद, राधेश्याम विजयवर्गीय, मुकेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता विष्णु ट्रांसपोर्ट, सतीश गुप्ता, सुनील अगरबत्ती, दीनदयाल गुप्ता, ज्ञान खंडेलवाल, सत्यनारायण पटवारी, सुरेश चंद्र गुप्ता, दिनेश खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर हर माह आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच की सुविधा मिलती है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
