गंगापुर सिटी में लायंस क्लब ने पक्षी घर का किया अवलोकन, सफाई और चुग्गा व्यवस्था पर मंथन
गंगापुर सिटी के श्याम बाबा उद्यान स्थित लायंस क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट पक्षी घर का सदस्यों ने अवलोकन किया। सफाई, पानी और नियमित चुग्गा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के श्याम बाबा उद्यान में बने पक्षी घर के पास लायंस क्लब के सदस्य और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गंगापुर सिटी के सदस्यों ने प्रातः 7:30 बजे नहर रोड स्थित श्याम बाबा उद्यान में बनाए गए परमानेंट प्रोजेक्ट पक्षी घर का अवलोकन किया। इस दौरान पक्षी घर परिसर में साफ-सफाई की गई तथा पक्षियों के लिए नियमित चुग्गा डालने की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने पक्षियों के पीने के लिए की गई पानी की व्यवस्था की भी सफाई की। इसके साथ ही चुग्गा स्थल पर भी साफ-सफाई की गई, ताकि पक्षियों के लिए व्यवस्था नियमित रूप से सुचारू बनी रहे।
लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट ने बताया कि हर सप्ताह लायंस क्लब के सदस्य नियमित रूप से पक्षी घर पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था को सुचारू रखेंगे। वहीं, नियमित चुग्गा डालने की व्यवस्था सुरेश चंद्र गुप्ता कोचिंग वालों को दे रखी है। उन्होंने चुग्गा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, सेक्रेटरी अवध बिहारी गुप्ता, मुकेश चंद्र गुप्ता, राजीव पालीवाल, राजू बी आर मेडिकल, दीनदयाल गुप्ता, डॉक्टर निर्मल शर्मा, कैलाश मंगलम, सतीश चंद्र गुप्ता, सत्यनारायण पटवारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी के सदस्यों द्वारा पक्षी घर की नियमित साफ-सफाई और चुग्गा एवं पानी की व्यवस्था को लेकर किए गए निरीक्षण से इस परमानेंट प्रोजेक्ट को व्यवस्थित बनाए रखने की प्रक्रिया को लेकर क्लब की सक्रियता सामने आई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
