लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने पक्षी गृह में किया श्रमदान, साफ-सफाई के साथ पक्षियों को डाला दाना
लायंस क्लब गंगापुर सिटी के सदस्यों ने सेवा सप्ताह के तहत पक्षी गृह में श्रमदान कर साफ-सफाई की और पक्षियों को दाना डाला।

गंगापुर सिटी में सेवा सप्ताह के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों ने पक्षी गृह परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी के सदस्यों ने सेवा सप्ताह के तहत क्लब द्वारा निर्मित पक्षी गृह में श्रमदान कर साफ-सफाई की और पक्षियों को दाना डाला। यह स्थायी प्रोजेक्ट लायंस क्लब की ओर से करीब 3 वर्ष पहले बनाया गया था, जहां नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाती है।
संयोजक लायन सुरेश चंद्र अग्रवाल कोचिंग एवं सर्विस चेयर पर्सन लायन राजेंद्र गर्ग बीआर मेडिकल के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने पक्षी गृह की साफ-सफाई का कार्य किया। क्लब की ओर से समय-समय पर लायन साथी यहां पहुंचकर श्रमदान भी करते हैं। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस श्रमदान में सदस्यों ने पक्षी गृह की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ पक्षियों को दाना भी डाला।
लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट ने बताया कि पक्षी गृह क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट है और यहां पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की जाती है। सेवा सप्ताह के दौरान सदस्यों ने श्रमदान कर इस सेवा गतिविधि में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर दीनदयाल गुप्ता, कैलाश मंगलम, डॉक्टर अनुज शर्मा, विजय मुकुट आई केयर, विष्णु ट्रांसपोर्ट, राजीव पालीवाल, सुरेंद्र मित्तल, राम अवतार, सीए दिनेश खंडेलवाल, समाजसेवी विजय गोयल आदि सदस्य मौजूद थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
