लायंस क्लब दिशा का पर्यावरण संकल्प, नसिया जी प्रांगण में किया भव्य वृक्षारोपण
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब दिशा ने नसिया जी प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाया।

तस्वीर में नसिया जी परिसर में हाथ में पौधे लिए खड़े और बैठे लायंस क्लब दिशा के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक नजर आ रहे हैं, जिनके पीछे संस्था का बैनर लगा है।
पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से लायंस क्लब दिशा ने नसिया जी के पवित्र एवं पावन प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। मंगलवार प्रातः 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सदस्यों एवं जैन समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब दिशा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनके नियमित संरक्षण, सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी। क्लब द्वारा पिछले प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है।
लायंस क्लब दिशा का मानना है कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना ही वास्तविक सेवा है। इसी उद्देश्य के साथ क्लब द्वारा पौधों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित जगदीश जी (अरिहंत स्कूल), विजेंद्र जी कासलीवाल, मुकेश जी गोधा, शालू गंगवाल, लोकेश सोगानी तथा समाज के सम्माननीय सदस्य सुभाष जी सोगानी, कैलाश जी (पंचायत समिति), सुमेर जी सोनी, पारस जी सोगानी, भोलक जी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाज के अध्यक्ष के सानिध्य में लायंस क्लब दिशा के सभी सदस्यों का तिलक, साफा एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब दिशा के अध्यक्ष लायन दिवाकर शर्मा ने क्लब द्वारा समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब दिशा के सचिव मनीष जैन ने वृक्षारोपण अभियान के सहयोग के लिए ₹1100 की नगद सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने समय-समय पर पौधों की सिंचाई, रखरखाव एवं संरक्षण में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लायंस क्लब दिशा की इस सत्र की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले सेवा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने पूरे वर्ष समाजहित में सक्रिय रहकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संदेश दिया। लायंस क्लब दिशा का यह प्रयास सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
