रणथंभौर रोड स्थित होटल पर एलआईसी विकास अधिकारी डीके जैन की यूनिट मीटिंग आयोजित हुई। इस गरिमामय कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं का सम्मान

  • ओमप्रकाश माहुर को गैलेक्सी क्लब के लिए सम्मानित किया गया।
  • ओमप्रकाश कलाल को 151 पॉलिसी के साथ ब्रांच में अधिकतम कार्य के लिए सम्मान मिला।
  • विष्णु कुमार गर्ग को एमडीआरटी 2026 के लिए सम्मानित किया गया।
  • श्रीमती सुधा गुप्ता को एमडीआरटी 2026 के लिए सम्मानित किया गया।

विकास अधिकारी और टीम की उपलब्धि

शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक प्रेम शंकर महावर द्वारा विकास अधिकारी डीके जैन को मंडल एवं जोन में अग्रिम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।


लक्ष्य निर्धारण और प्रबंधन का संबोधन

"वरिष्ठ प्रबंधन प्रेम शंकर महावर द्वारा अभिकर्ताओं को टारगेट लेकर पॉलिसी करने का लक्ष्य दिया एवं आम जनता तक, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आवाहन किया ताकि प्रत्येक व्यक्ति की जीवन बीमा पॉलिसी की जा सके।"

बैठक में डी एल मीणा शाखा प्रबंधक, राजाराम मीणा उप ब्रांच मैनेजर व अन्य अभिकर्ता गण मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story