ग्राम पंचायत लाखनपुर में 735 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई
सहायक कृषि अधिकारी और बीमा समन्वयकों की उपस्थिति में सात गांवों के किसानों को पॉलिसी मिली और फसल खराबे की क्लेम प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

वितरण स्थल और लाभार्थी गांव
ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान भी उपस्थित रहे। यहाँ ग्राम पंचायत क्षेत्र के निम्नलिखित सभी सात गांवों की 735 फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई:
- लाखनपुर
- खोहरी
- गोल
- गोठड़ा
- खेड़ा
- रतनपुरा
- डूंगरी
फसल खराबे की सूचना और बीमा प्रक्रिया
बोली तहसील समन्वयक चेतन कुमार पारीक ने किसानों को बीमा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि:
"फसल की जिस किसान की फसल कट चुकी है और उसकी फसल खराब हो गई है वो किसान फसल खराबे के 72 घंटे के अंदर फसल खराबे की सूचना ऑनलाइन देने पर उसका सर्वे करवाकर फसल का बीमा किसान को दिया जाता है।"
खड़ी फसल के नुकसान का बीमा नहीं दिया जाता है अगर फसल कटने के 14 दिन के अंदर अंदर कोई नुकसान होता है तो वह निर्धारित प्रकिया करने पर बीमा का हकदार होता है।
सम्पन्न हुआ वितरण कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों को फसल बीमा की पॉलिसी वितरित कर दी गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
