लाखनपुर-गोठड़ा कल्याण सेवा समिति की बैठक बुधवार 20 अगस्त को गोठड़ा वाले बालाजी प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शम्भू लाल शर्मा ने की। बैठक में टोंक जिले के डिग्गी कल्याण जी महाराज की इस वर्ष आयोजित होने वाली पदयात्रा को ले जाने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें शिवराम हरसाना को अध्यक्ष, हंसराज माली को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष और रविन्द्र कुमार जांगिड़ को सचिव मनोनीत किया गया। समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।

बैठक में उपखंड बौली की ग्राम पंचायत लाखनपुर तथा मित्रपुरा तहसील के ग्राम गोठड़ा से जुड़े समिति सदस्यों ने आगामी पदयात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story