बौंली उपखंड की ग्राम पंचायत लाखनपुर में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खेड़ा खूंटी बालाजी महाराज मंदिर में चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी का मुकुट और नाक चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी एक आलमारी भी खोली। आलमारी में कुछ नहीं मिला, उसमें केवल नारियल रखे थे, जिन्हें चोर निकालकर मुख्य गेट पर छोड़ गए। चोर बालाजी की मूर्ति से चांदी का मुंह भी निकालकर ले गए थे, लेकिन बताया गया कि जल्दबाजी में उनके हाथ से यह मुंह बालाजी के सामने बिछे फूलों पर गिर गया। तलाश करने पर चांदी का मुंह मंदिर परिसर में ही मिल गया।

बालाजी मंदिर के सेवक ओमप्रकाश वैष्णव जब शुक्रवार शाम पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मूर्ति पर लगा मुकुट, नाक और मुंह दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर देर शाम ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां बैठक की।

घटना की सूचना मिलने पर मित्रपुरा थाना पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में एएसआई बाबूदीन खान, एएसआई शबीर खान, कांस्टेबल सोनाराम और कैलाश शामिल रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का आग्रह किया। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

शनिवार को ग्रामीण मित्रपुरा थाने पहुंचे। इनमें प्रशासक सियाराम मीणा तथा ग्रामीण महेंद्र सिंह, लादूराम गुर्जर, ओमप्रकाश वैष्णव, विनोद जांगिड़, देवलाल गुर्जर, भरतलाल मीना, राजेश प्रजापत, हंसराज माली, कालू खान आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने मित्रपुरा थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत कर उचित कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर में हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरों को पकड़ा जाए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story