कुण्डेरा थाना पुलिस की सर्राफा व्यापारियों संग बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर हुआ मंथन
पुलिस थाना कुण्डेरा ने 31 जुलाई 2026 को सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने सहित व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।

तस्वीर में कुण्डेरा पुलिस थाने में पुलिस अधिकारी सर्राफा व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस थाना कुण्डेरा द्वारा सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 31 जुलाई 2026 को क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन, श्री विजय सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र मीना, वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन एवं श्री दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कुण्डेरा के नेतृत्व में आयोजित हुई।
बैठक का उद्देश्य सर्राफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान पर चर्चा करना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन एवं पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए भी कहा गया।
बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने अपने व्यापार के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
पुलिस थाना कुण्डेरा की ओर से सर्राफा व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में सभी व्यापारियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
