सवाई माधोपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुंडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4.05 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह और वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र मीना के सुपरविजन में 17 अगस्त 2026 को पुलिस थाना कुंडेरा की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कुंडेरा, मय पुलिस टीम गश्त के दौरान भदलाव रोड कुंडेरा पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.05 ग्राम स्मैक मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी दीपराम पुत्र बत्तीलाल माली, जाति माली, उम्र 32 साल, निवासी रामठरा, पुलिस थाना सपोटरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ स्मैक को नियमानुसार जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुंडेरा पर प्रकरण संख्या 151/2026, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी दिलीप कुमार, हैड कांस्टेबल रामेश्वर 44, कांस्टेबल जितेन्द्र 1494, कांस्टेबल सुरेश स्वामी 1499, कांस्टेबल संजय 1406 तथा कांस्टेबल लखपत राज 1184 चालक शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story