गंगापुर सिटी। सैकंडरी बोर्ड परीक्षा में कुहू इण्टरनेशनल स्कूल ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। विद्यालय में सेकेंडरी कक्षा में अध्यनरत 249 बच्चों में से 221 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, 27 बच्चों ने द्वितीय और एक विद्यार्थी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। इस प्रकार कुल मिलाकर बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा है। ठीक इसी प्रकार आठवीं और पांचवी में शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त की है।

मेधावी छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान

परीक्षा परिणामों में 8 विद्यार्थियों ने 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जिनमें पृथ्वीराज गुर्जर – 96.33%, रिहान खान – 96.17%, गिरीश सोनवाल – 96.00%, हेमंत कुमार मीणा – 95.67%, हेमंत सैनी – 95.67%, लता महर – 95.67%, आरोही गुप्ता – 95.50% एवं यश कुमार शाक्यवार – 95.50% अंक शामिल हैं। ज्ञात हो कि कुहू इंटरनेशनल स्कूल विगत 15 वर्षों से इस क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा परिणाम की दृष्टि से हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहा है।

सफलता का श्रेय और प्रबंधन का संदेश

संस्था प्रधान डॉ मिथिलेश शर्मा ने इस परीक्षा परिणाम का संपूर्ण श्रेय समर्पित अनुभवी शिक्षकों को और विद्यार्थियों के अभिभावकों को दिया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि "संस्था प्रधान डॉ मिथिलेश शर्मा ने इस परीक्षा परिणाम का संपूर्ण श्रेय समर्पित अनुभवी शिक्षकों को और विद्यार्थियों के अभिभावकों को दिया है जिन्होंने इन सभी विद्यार्थियों को घर पर भी अध्ययन करने के लिए निरंतर प्रेरित किया।" सैकंडरी बोर्ड परीक्षा में कुहू इण्टरनेशनल स्कूल के 249 में से 221 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story