गंगापुर सिटी। नसिया कॉलोनी स्थित कुहू इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को अब देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं IIT-JEE और NEET की उच्च स्तरीय तैयारी अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। इस उद्देश्य से विद्यालय ने देश के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान ALLEN Online के साथ शैक्षणिक सहयोग प्रारम्भ किया है।

हाइब्रिड मॉडल से शिक्षा में नई क्रांति

इस संबंध में गुरुवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित फूड कोस्टा रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के निदेशक डॉ. हेमंत शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि "अब कुहू इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को Hybrid Mode में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।" इस मॉडल में विद्यालय की अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित ऑफलाइन कक्षाएँ संचालित की जाएँगी, वहीं ALLEN की विशेषज्ञ फैकल्टी के उच्च स्तरीय वीडियो लेक्चर आधुनिक इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाए जाएंगे, जिन्हें विद्यालय के शिक्षक विस्तार से समझाकर विद्यार्थियों के सभी डाउट्स का समाधान करेंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को संबल

डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से बताया कि इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। सामान्यतः IIT-JEE और NEET की कोचिंग बड़े शहरों में काफी महंगी होती है, जिसके कारण कई योग्य विद्यार्थी इससे वंचित रह जाते हैं। इसी सामाजिक सोच को ध्यान में रखते हुए ALLEN Online के साथ यह एम.ओ.यू. किया गया है, ताकि ऐसे विद्यार्थियों को भी अपने ही शहर में सामान्य स्कूल शुल्क में ही उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का अवसर मिल सके। डॉ. हेमंत शर्मा ने यह भी बताया कि यह संपूर्ण सुविधा विद्यार्थियों को विद्यालय की नियमित स्कूल फीस में ही उपलब्ध करवाई जाएगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्थानीय प्रतिभाओं का पलायन रोकने की कोशिश

उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, लेकिन बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए उन्हें बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो हर परिवार के लिए संभव नहीं होता। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कुहू इंटरनेशनल स्कूल ने यह पहल शुरू की है, ताकि विद्यार्थियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिल सके।

त्रि-स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम और आधुनिक सुविधाएँ

इस कार्यक्रम को तीन स्तरों पर संचालित किया जाएगा जिसमें कक्षा 6 से 10 के लिए Foundation Program, कक्षा 11 एवं 12 के लिए IIT-JEE और NEET Integrated Program, तथा 12वीं के बाद के विद्यार्थियों के लिए JEE एवं NEET टारगेट बैच शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को NTSE, STSE, विभिन्न राष्ट्रीय ओलम्पियाड तथा अन्य छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी, जिससे प्रारम्भिक स्तर से ही प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो सके। विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जाएँगी, जिनमें इंटरैक्टिव पैनल आधारित डिजिटल कक्षाएँ, ALLEN का प्रामाणिक प्रिंटेड स्टडी मटेरियल, नियमित ऑनलाइन टेस्ट, All India Test Series, ALLEN LMS के माध्यम से परफॉर्मेंस एनालिसिस तथा 24×7 डाउट सॉल्विंग सुविधा शामिल हैं।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासन पर जोर

डॉ. शर्मा ने कहा कि "आज केवल ऑनलाइन वीडियो देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अनुशासित वातावरण, निरंतर मार्गदर्शन और नियमित मॉनिटरिंग भी उतनी ही आवश्यक है।" Hybrid Model में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सामग्री और विशेषज्ञ शिक्षकों का ज्ञान तथा विद्यालय की फैकल्टी का व्यक्तिगत मार्गदर्शन—दोनों का लाभ एक साथ मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएँ मिलेंगी और आने वाले समय में यहाँ के विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मिथलेश शर्मा सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के अनेक संवाददाता उपस्थित रहे।

KSET परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी 22 मार्च को प्रातः 9 बजे से विद्यालय परिसर में “KSET” का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही उसी दिन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष कैरियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा IIT-JEE, NEET तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हेतु अपना नाम और कक्षा इन 8432074848, 9782610363 पर नंबरों पर भेज सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story