कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से निकली एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद चाइल्ड लाइन कोटा के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस एवं आरपीएफ कंट्रोल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रेल सुरक्षा बल कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12416 से एक नाबालिग लड़की घर से निकलकर यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट कोटा के सहायक उप निरीक्षक श्रीकृष्ण बघेल ने स्टाफ के साथ ट्रेन में फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन प्रारंभिक खोज में वह नहीं मिली।

इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर उसके होने की सूचना मिलने पर दोबारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान नाबालिग लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ कोटा रेलवे स्टेशन के बुकिंग हॉल में मिली।

महिला आरक्षक अनीता मीणा की देखरेख में दोनों नाबालिगों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया तथा तत्काल चाइल्ड लाइन कोटा को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के सदस्य श्री जितेश महावर एवं श्रीमती जागृति आहूजा मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि 16 वर्षीय लड़की अपने 17 वर्षीय परिचित लड़के से मिलने के लिए घर से निकलकर आई थी।

इसके बाद आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों नाबालिगों को सुपुर्दगीनामा के माध्यम से चाइल्ड लाइन कोटा के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ कोटा ने बताया कि गुमशुदा एवं संकटग्रस्त बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल लगातार सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ कार्य कर रही है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story