कोटा रेलवे स्टेशन पर छूटा 18 लाख 75 हजार रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषणों से भरा महिला यात्री का हैंडबैग आरपीएफ कोटा चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने यह कार्रवाई "ऑपरेशन अमानत" के तहत की।

घटना 15 जुलाई 2026 की है। प्रातः लगभग 7:20 बजे श्रीमती मुस्कान खान ने आरपीएफ चौकी कोटा में सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार श्रीमती शबीना खान का मैरून रंग का हैंडबैग खो गया है। श्रीमती शबीना खान गाड़ी संख्या 22983 से कोटा से सारंगपुर जाने के लिए कोटा स्टेशन पहुंची थीं। जिस ऑटो-रिक्शा से वह स्टेशन आई थीं, उसमें उनका हैंडबैग भूलवश छूट गया था। ट्रेन में बैठने के बाद जब उन्हें बैग नहीं मिला तो उन्होंने कोटा में अपनी रिश्तेदार को कॉल कर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही निरीक्षक सी.एस. दावर के निर्देशन में उप-निरीक्षक कप्तान सिंह एवं आरक्षक अनिल रावल की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरपीएफ टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, जिसमें संबंधित ऑटो-रिक्शा की पहचान हो गई। इसके बाद स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा और उसके चालक का पता लगाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शिकायत के अनुसार मैरून रंग का हैंडबैग ऑटो की सीट पर सुरक्षित रखा मिला।

आरपीएफ टीम बैग को आरपीएफ चौकी लेकर पहुंची, जहां परिजनों की मौजूदगी में उसे खोला गया। बैग के अंदर 4 सोने की चूड़ियां, 4 सोने की अंगूठियां, 2 सोने के मंगलसूत्र, सोने के झुमकों के 3 जोड़े, आधार कार्ड तथा मोबाइल चार्जर बरामद हुए। बरामद स्वर्ण आभूषणों का अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख 75 हजार रुपये आंका गया।

समुचित सत्यापन एवं पहचान प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग और उसमें रखी सभी सामग्री को विधिवत हैंडओवर मेमो तैयार कर गवाहों की उपस्थिति में श्रीमती मुस्कान खान को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी यात्री का सामान खो जाए या छूट जाए तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम आरपीएफ चौकी अथवा रेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर सामान बरामद किया जा सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story