कोटा मंडल के 24 रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति, डीआरएम अनिल कालरा ने किया सम्मानित
कोटा मंडल कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह में 24 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई और एनईएफटी के माध्यम से सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान किया गया।

कोटा मंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानित करते हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कोटा मंडल में आज रेल सेवा से निवृत्त हुए 24 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह एवं भुगतान प्रक्रिया
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। ### मंडल रेल प्रबंधक का संबोधन एवं सलाह
मंडल रेल प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि "कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृति पर मिलने वाली राशी को सावधानीपूर्वक निवेश करने एवं साइबर ठगों से बचने की सलाह भी दी"। कोटा मंडल अपने समर्पित कर्मियों की निष्ठा एवं सेवाओं को सदैव गौरव के साथ स्मरण करता रहेगा तथा उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री भंवर सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के एस हाडा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कोटा मंडल में आज रेल सेवा से निवृत्त हुए 24 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
