कोटा मंडल में आज रेल सेवा से निवृत्त हुए 19 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान एवं भुगतान प्रक्रिया

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की गईं:

  • अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया।
  • पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक का संबोधन

"मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृति पर मिलने वाली राशी को सावधानीपूर्वक निवेश करने एवं साइबर ठगों से बचने की सलाह भी दी|"

उपस्थित अधिकारीगण

कार्यक्रम में इन अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

१. श्री अविरल शर्मा (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी)


२. श्री भंवर सिंह (वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक)

३. श्री के एस हाडा (सहायक मंडल वित्त प्रबंधक)

४. श्री विद्या भूषण भारती (सहायक कार्मिक अधिकारी)

५. संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी।

कोटा मंडल अपने समर्पित कर्मियों की निष्ठा एवं सेवाओं को सदैव गौरव के साथ स्मरण करता रहेगा तथा उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story