कोटा में राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कबाड़ निस्तारण का दिया संदेश
सीबीओ और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत कर रैली निकाली गई।

तस्वीर में कोटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लोग झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं।
कोटा। राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, लक्खी बुर्ज कोटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं विविध आहार, उचित पूरक आहार, स्वच्छ पेयजल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सावित्री विजयवर्गीय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों एवं महिलाओं तक पोषण और स्वच्छता संबंधी संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान पोषण एवं स्वच्छता विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। परिसर में स्वच्छता गतिविधि के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुपयोगी सामग्री एवं कबाड़ के उचित निस्तारण, पुराने अभिलेखों की छंटाई तथा ई-कचरे के पृथक्करण एवं पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई।
मीणा ने कहा कि “पोषण के साथ स्वच्छता” को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अभियानों की सफलता के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
