कोटा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सुटिया तलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, रामनगर बंजारा बस्ती में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया गया और 8 अक्टूबर को इसका समापन दिवस है। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं विविध आहार, उचित पूरक आहार, स्वच्छ पेयजल और व्यक्तिगत स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने स्वच्छता अभियान 6.0 की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल कार्यालयों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबित कार्यों के निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण तथा बेहतर एवं स्वच्छ कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक महिमा सिगोदिया ने पोषण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य कुपोषण को कम करना तथा बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार करना है। उन्होंने पोषण के साथ स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, स्तनपान और बच्चों की उचित देखभाल के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वच्छता विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महिलाओं को पोषण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद बंजारा बस्ती में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता अरोड़ा, सहायिका आशा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर पोषण और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को बस्ती तक पहुंचाया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story