शिक्षा नगरी कोटा में आज महावीर जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। संस्कार मंच द्वारा आयोजित विशाल मेडिकल कैंप ने जहां मानवता की सेवा का संदेश दिया, वहीं टीम PYC कोटा एवं टीम PYCI के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए कुल 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

नगर निगम के श्री अशोक जी एवं पद्मावती पोरवाल समाज की अध्यक्ष श्रीमती समाज के कुशल नेतृत्व में महावीर जयंती का यह गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रियंका जैन ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सम्मुख एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रियंका जैन के इस साहसिक और सेवाभावी कदम की उपस्थित महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की। आध्यात्मिक उल्लास के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा यह आयोजन न केवल भगवान महावीर के 'जीयो और जीने दो' के सिद्धांत को चरितार्थ कर गया, बल्कि सामुदायिक एकजुटता और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित हुआ।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story